पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीपीटी: 26 तक कर सकते हैं आवेदन, 17 जून को परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपीटी: 26 तक कर सकते हैं आवेदन, 17 जून को परीक्षा

रायगढ़ |
चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करने के लिए आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाले कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए एप्लीकेशन 4 अप्रैल से शुरू है। टेस्ट 17 जून को दो सेशन में होगा। पहला सेशन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। इसमें फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग और मर्केंटाइल लॉ की परीक्षा होगी। दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें जनरल इकोनॉमिक्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की परीक्षा ली जाएगी। सीए ब्रांच भिलाई के सीए पीयूष जैन ने बताया कि टेस्ट के लिए देश भर में 196 सेंटर्स बनाए गए हैं। इसके लिए बिना लेट फीस के एप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। 3 मई तक 600 रुपए लेट फीस के साथ भी एप्लाई कर सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...