पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीबीएसई: 5 विषयों के साथ 1 वोकेशनल सब्जेक्ट की पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसई: 5 विषयों के साथ 1 वोकेशनल सब्जेक्ट की पढ़ाई

रायगढ़ |
सीबीएसई स्टूडेंट्स को पढ़ाई और जीवन की रियल सिचुएशन के बीच सामंजस्य करवाने वाली स्किल्स का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए सीबीएसई वोकेशनल कोर्स का सहारा लेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को रियल सिचुएशन समझाने के टास्क दिए जाएंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को इन सिचुएशन की पहचान और उनके सॉल्यूशन के बारे में रिपोर्ट भी सबमिट करनी होगी। नए शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूलों में सेकंडरी लेवल पर 15 और सीनियर सेकंडरी लेवल पर कुल 40 वोकेशनल कोर्स ऑफर किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को पांच एकेडेमिक सब्जेक्ट्स के साथ एक वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ना होगा। यदि छात्र साइंस, मैथ्स और सोशल साइंस से किसी एक में फेल होता है तो वह अपने वोकेशनल सब्जेक्ट से उस सब्जेक्ट को रिप्लेस कर सकता है।

खबरें और भी हैं...