आयुष विवि की बीपीटी परीक्षा 24 से
आयुष विवि की बीपीटी परीक्षा 24 से
रायगढ़ | बैचलर आफ फिजियोथैरेपी की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी। आयुष विवि के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम वर्ष की परीक्षा 24 अप्रैल से तीन मई तक होगी। सेकंड ईयर का परचा 24 अप्रैल से पांच मई तक, थर्ड ईयर की परीक्षा 22 मई से 31 मई तक व चतुर्थ वर्ष की परीक्षा 22 से 31 मई तक होगी। प्रदेश में एक सरकारी व दो निजी कॉलेज हैं। सभी की परीक्षा राजधानी स्थित सरकारी फिजियोथैरेपी कॉलेज में होगी। परीक्षा दोपहर एक से शाम 4 बजे तक होगी। कॉलेजों को परीक्षा के बाद प्रेक्टिकल परीक्षा कराने को कहा गया है।