प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर, अब बिजली उत्पादन कंपनी में दी जाएगी अनुकंपा नियुक्ति
राज्य बिजली उत्पादन कंपनी में भी दूसरी कंपनियों की तरह जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति होगी। प्रबंधन ने इसका सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इससे लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे मृत कर्मचारियों के आश्रितों को बढ़ी राहत मिली है।
प्रबंधन की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के संबंध में बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों के मुताबिक स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि ट्रांसमिशन,डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां सहित अब राज्य पावर जनरेशन कंपनी में भी अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए क्लास-4 में सभी पदों पर तत्क्ाल अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। क्लास-3 पद के मामले में स्वीकृत पद संख्या के 20 फीसदी तक सीमित रहेगी। पद रिक्त होंगे अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में प्रबंधन ने उत्पादन कंपनी में सेवाकाल के दौरान मृत आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने का निर्णय लिया था। इससे अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे कर्मचारियों के आश्रित निराश हो गए थे।