पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी की ट्विटर पर दी सूचना, 52 शराबियों पर हुई कार्रवाई

सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी की ट्विटर पर दी सूचना, 52 शराबियों पर हुई कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को एसपी दीपक झा के निर्देश पर शहर के चारों थानों में सार्वजनिक स्थानों में शराब पी रहे 52 शराबियों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के बीच काफी दहशत का माहौल देखा गया।

रायगढ़ पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर लगातार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद एसपी ने सीएसपी को कार्रवाई के लिए कहा। सोमवार की रात को सीएसपी ने कोतवाली, कोतरा रोड , चक्रधर नगर और जूटमिल चौकी क्षेत्र में 52 शराबियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। 16 अप्रैल की रात ब्रीफ कर स्वयं अधिनस्थों के साथ पेट्रोलिंग कर कार्रवाई कराते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई के दौरान लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति मच गई थी। जूटमिल में 22, कोतरा रोड में 12, थाना कोतवाली में 11, और चक्रधर नगर में 7 शराबियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...