पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात्रिकालीन कबड्डी में बीरसिंघा ने जमाया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबड्‌डी स्पर्धा के फाइनल मैच का आनंद लेते उपस्थित अतिथि।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कमरगांव में उद्भव युवा समिति द्वारा तीन दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में बीरसिंघा की टीम ने ट्राफी अपने नाम किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चक्रधर सिंह सिदार रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा उद्भव युवा समिति हमेशा से खेल का आयोजन कर खिलाड़ियों के प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करती आ रही है, इस तरह खेलों के आयोजन से गांवों के खिलाड़ियों द्वारा छिपी प्रतिभा सामने आएगी और खेल का प्रदर्शन ऊंचे लेबल तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युकां विधानसभा अध्यक्ष रोशन पंडा मुकडेगा सरपंच हृदय राम दाऊ, ठंडा राम दाऊ, कमरगा पूर्व सरपंच फूलसिंह सिदार, कमलेश्वर दीवान, भूगदेव पटेल, भोजराम पटेल, धरम खलखो, चित्रसेन प्रधान, बलदेव गुप्ता, गौरँगो गुप्ता, वाल्मीकि चौहान समेत स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

खेल

खबरें और भी हैं...