पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट रायगढ़, कोरबा में 22 को

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट रायगढ़, कोरबा में 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेस्ट मे शामिल होने वाले विद्यार्थी जीत सकते हैं 75000 तक के पुरस्कार

भास्कर न्यूज | रायगढ़

ओपी जिंदल यूनिवर्सिटीए रायगढ़ द्वारा प्री.इंजीनियरिंग टेस्ट मे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 22 अप्रैल 2018 को सुबह 10 बजे से रायगढ़, बिलासपुर एवं कोरबा मे एक साथ सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट के प्रश्न.पत्रों का प्रारूप छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट की तरह ही होगा, जिससे विद्यार्थियों को आगामी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी मे मदद मिलेगी और वह अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकेंगे। ओपीजेयू कैंपस पूंजीपथरा में, कोरबा में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल तथा बिलासपुर में गुंबर कांप्लेक्स पुराने हाईकोर्ट के सामने में किया जाएगा। बारहवी पास और बारहवी में अध्ययनरत छात्र सेट में शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर डी पाटीदार ने बताया की यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट का मुख्य उद्देश्य आगामी प्री.इंजीनियरिंग परीक्षाओं मे शामिल होने वाले विद्यार्थियों को न केवल उनकी तैयारी के आंकलन का अवसर प्रदान करना बल्कि साथ ही साथ परीक्षाओं मे सफलता के लिए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना भी है। मार्गदर्शन के साथ ही साथ लगभग 75000 रुपए के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 10000, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 3000, चतुर्थ पुरस्कार 2000 तथा एक-एक हजार रूपए के पांच सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे। डॉ. पाटीदार ने बताया कि किसी भी प्रकार का प्रवेश या पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यार्थी समय पर परीक्षा स्थल पहुंचकर सीधे इस टेस्ट मंे शामिल हो सकते हैं या फिर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रायगढ़ से पूंजीपथरा कैंपस तक आने-जाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क बस व्यवस्था भी की गई है।

खबरें और भी हैं...