पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • अघरिया दिवस कार्यक्रम आज, भोजराम कार्यक्रम में हांेगे शामिल

अघरिया दिवस कार्यक्रम आज, भोजराम कार्यक्रम में हांेगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय अघरिया समाज राउरकेला मंडल ओडिशा में अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित अघरिया दिवस समारोह 2018 में छत्तीसगढ़ से अ.भा.अ.स. केंद्रीय समिति के महिला संयोजिका गेसमती पटेल मुख्य अतिथि एवं साहित्यकर्मी भोजराम पटेल (व्यख्याता पं.तारापुर) को मुख्य प्रवक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में दुर्गाचरण पटेल, ईश्वर चंद्र नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित है। कार्यक्रम स्टील सिटी राउरकेला के एनआईटी कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर -2 में आज बुधवार की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक सम्पन्न होगा। ओडिशा में आवासित अघरिया बंधुओं द्वारा प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर अघरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन अघरिया जाति के रीति रिवाज, परंपरा, संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम सम्पन्न होते है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत व नृत्य के साथ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। वहीं विभिन्न विषयों पर विचार मंथन भी किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गेसमती पटेल द्वारा नारीशक्ति व बेटियों के विषय पर तथा प्रवक्ता भोजराम पटेल द्वारा युवाशक्ति वर्तमान दशा व दिशा विषय पर एवं प्यारी मोहन पटेल सभापति आंचलिक गुड़ी गांगपुर ओडिशा द्वारा अंतरजातीय विवाह विषय पर विचार व्यक्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...