ओपन स्कूल बारहवीं अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त
ओपन स्कूल बारहवीं अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त
रायगढ़ | राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2018 की समय सारिणी के तहत 19 अप्रैल को होने वाली हायर सेकेण्डरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0903 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआकोण्डा जिला दंतेवाड़ा में हाईस्कूल परीक्षा की अंग्रेजी विषय परीक्षा के दौरान हायर सेकेण्डरी परीक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया गया था, जिससे 19 अप्रैल को होने वाली हायर सेकेण्डरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा की गोपनीयता भंग हो गई थी। इस कारण से प्रदेश के सभी 275 परीक्षा केन्द्रों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।