पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सामान्य सभा में मामला गरमाया तो निगम ने ढूंढ़ी ईडब्ल्यूएस की जमीन

सामान्य सभा में मामला गरमाया तो निगम ने ढूंढ़ी ईडब्ल्यूएस की जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलोनी एक्ट की जमीन का सत्यापन कर राजस्व रिकार्ड में निगम को दर्ज करवाना था, लेकिन पटवारी रिकार्ड में अपडेट नहीं कराया गया और मौके पर चिह्नांकन कर सीमांकन भी नहीं हुआ। इसके चलते ये जमीन निगम को मौके पर नहीं मिलने की बात अब अफसर कर रहे हैं। अब कालोनाइजरों द्वारा छोड़ी जमीन को राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त करवाने की बात कह रहे हैं ताकि भविष्य में निगम अब इस जमीन की गड़बड़ी करने का आरोप न लगे।

इन कॉलोनियों में जमीन का चिन्हांकन बाकी

पीएम आवास बनाने में होगी सुविधा

नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब ढाई हजार मकान बनाने हैं, लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से अभी 10 प्रतिशत ही आवास बनाए जा सके हैं। अब जब कॉलोनी एक्ट के तहत जमीन मिल गई है तो निगम को गरीबों के लिए पीएम आवास बनाने में परेशानी नहीं होगी। जितनी जमीन मिल गई है उतने में ही डेढ़ हजार से ज्यादा आवास बनाए जा सकते हैं। वहीं सभी 33 कॉलोनाइजरों की जमीन मिली तो करीब 3 हजार आवास बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा इस जमीन पर निगम अन्य निर्माण कार्य कर सकता है।

अफसरों पर भी लगा था मिलीभगत का आरोप।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

नगर निगम की टीम द्वारा 33 में से 16 कॉलोनियों में जमीन ढूंढ़कर चिह्नांकित कर दी है। वहीं शेष 17 कॉलोनियों में अभी जमीन का चिह्नांकन बाकी है। जमीन नहीं मिलने का खुलासा तब हुआ था जब पीएम आवास योजना के लिए निगम को जमीन की आवश्यकता पड़ी। 33 कालोनाइजरों द्वारा कालोनी निर्माण के एवज में ईडब्ल्यूएस के लिए छोड़ी गई करीब 8 लाख वर्गफीट जमीन नहीं मिल रही थी।

निगम के अफसरों पर कॉलोनाइजरों के साथ मिलीभगत कर गड़बड़ी करने के आरोप लग रहे थे। वहीं जनवरी माह में हुए सामान्य सभा में भी बीजेपी पार्षदों ने सवाल उठाए थे। इस मामले को लेकर भास्कर ने भी लगातार खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद निगम कमिश्नर ने इस जमीन की जांच के लिए एक टीम बनाई थी। भास्कर ने ईडब्ल्यूएस की जमीन के नहीं मिलने की बात लगातार उठायी। पिछले महीने सामान्य सभा में बीजेपी पार्षद चंद्रप्रकाश पांडेय ने भी मुद्दा बनाया और निगम अधिकारियों को घेरा।

बेनीकुंज सावित्री नगर हिमालया हाइट्स चैतन्य नगर कृष्ण कुंज ओजन बिल्डकॉन कृष्णा हाइट्स कृष्णा डायमंड हिल्स मां बिहार कॉलोनी जय मां दुर्गा कृष्णा वाटिका फेस 1 जेवीजी फर्म रुकमणि विहार

इन कॉलोनाइजरों की जमीन का किया गया चिन्हांकन

कॉलोनी मौके पर मिला जमीन

साहेब राम नगर 3 एकड़ 93 डिसमिल

प्राची विहार 2 एकड़ 98 डिसमिल

लोचन नगर 32 हजार 700 वर्ग फीट

सूर्या विहार 8 हजार 885 वर्ग फीट

चंद्र नगर 43 हजार वर्ग फीट

शिव कानन 68 डिसमिल

आशीर्वाद पुरम 1 एकड़

श्रीकुंज 1 एकड़ 32 डिसमिल

गोरखा सांई इन केलेव 2421 स्क्वायर वर्ग फीट

भगवानपुर कृष्णा विहार 68 डिसमिल

कृष्णा विहार 18 क्वार्टर

कृष्णा वैली 32 क्वार्टर

भाटिया वाटिका 1 एकड़ 75 डिसमिल

कालिंदी कुंज 1 एकड़

शैलेंद्र नगर 1 एकड़ 75 डिसमिल

कृष्णा वाटिका फेस 2 6565 स्क्वायर फीट

कॉलोनी एक्ट के तहत 16 कॉलोनियों में जमीन का चिह्नांकन कर सीमांकन कर दिया गया है। कॉलोनाइजरों से जितनी जमीन लेनी थी। लगभग उतनी जमीन हमें मिल चुकी है। शेष कॉलोनियों में भी जल्द ही जमीन का चिह्नांकन किया जाएगा। ‘’ आरके भोजसिया, ईई नगर निगम रायगढ़

खबरें और भी हैं...