पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जिले व शहर में 169 एटीएम, रोज चाहिए 6 करोड़, एक भी एटीएम में पैसे नहीं, कांग्रेसियों ने किया विरोध

जिले व शहर में 169 एटीएम, रोज चाहिए 6 करोड़, एक भी एटीएम में पैसे नहीं, कांग्रेसियों ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम के खाली होने से लोगों को हो रही परेशानी से नाराज कांग्रेसियों ने सत्तीगुड़ी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सत्तीगुड़ी और हंडी चौक के तीन एटीएम में सांकेतिक तालाबंदी कर विरोध जताया और एटीएम में पर्याप्त रकम उपलब्ध कराने की मांग की। नगर कांग्रेसाध्यक्ष शाखा यादव व युवा कांग्रेस जिला महासचिव महेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि शहर में पिछले 15 दिनों से अधिकांश एटीएम बंद पड़े हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। रुपए निकालने के लिए लोग एक से दूसरे एटीएम भटक रहे हैं लेकिन उन्हें रुपए नहीं मिल रहे हैं। एटीएम में पैसे नहीं होने से लोग परेशान है। इन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा 8 दिन पहले एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत की गई थी और उन्हें ज्ञापन भी दिया गया था। अधिकारियों द्वारा आरबीआई द्वारा कैश उपलब्ध ना होने की वजह बताई गई थी और कहा गया था कि 8 दिनों में समस्या सुचारू रूप से सामान्य हो जाएगी, लेकिन इसकी स्थिति आज भी जस की तस है बल्कि और बद से बदतर हो गई है। बावजूद इसके जिला प्रशासन व बैंक प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, संतोष राय, जेठूराम मनहर, असरफ खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, विकास ठेठवार, कमल पटेल, अमृत काटजू, वसीम खान, महेंद्र यादव, सहित अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि तत्काल सभी एटीएम को चालू किया जाए।

एटीएम की तालाबंदी करने के लिए जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता।

एटीएम के लिए 6 करोड़ नगदी रोजाना चाहिए

केवल एसबीआई के बैंकों में ही पैसे सर्कुलेट करने के लिए बैंक हर रोज 6 करोड़ रुपए जिले भर में भेजता है। इसके बाद भी कई एटीएम एक दिन में ही खाली हो जाते हैं। अभी कैश की कमी होने के कारण डिपोजिट भी कम किया जा रहा है। इसके अलावा कैश की कमी कारण यह भी बताया जा रहा है कि बाजार में कई लोग बड़े नोटों को वापस बैंक में जमा नहीं कर रहे है। बाजार में ही बड़े नोट दबाए जा रहे हैं। इसी कारण बैंक के पास कैश की समस्या बन रही है। 2 हजार के नोट आने बंद बैंक अधिकारियों के अनुसार 2 हजार के नोट रिजर्व बैंक से आने बंद हो गए हैं। इसी कारण बैंक भी बड़े नोट एटीएम में नहीं डाल पा रहे है। लगभग एक माह से यह समस्या बनी हुई है। इसी कारण बैंक को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल ट्रांजेक्शन का उपयोग मात्र 20 प्रतिशत जिले में केवल शहर में ही डिजिटल ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन बैकिंग देखने को मिल रही है। बाकी ग्रामीण क्षेत्र में ये ना के बराबर है। एक तरफ एटीएम में कैश नहीं है, दूसरी ओर व्यापारी डिजिटल ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन बैकिंग का उपयोग नहीं कर रहें हैं। जिससे ग्राहक चाह कर भी कैश लेस पेमेंट करने में असमर्थ है।

खबरें और भी हैं...