पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन अलग-अलग थानोंं में दुष्कर्म के अपराध दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनों मामलों मंे आरोपी ने दिया शादी का प्रलोभन।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

जिले के तीन थानों में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला एमएसपी कंपनी का है। यहां काम करने वाली युवती ने मधुसूदन चौहान के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट मंगलवार को थाना चक्रधर नगर में दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि मधुसूदन चौहान भी कंपनी मे काम करता था। काम करने के दौरान ही मधुसूदन शादी करने की कहकर 20 मार्च को अपने गांव भगोरा ले गया, जहां दो दिनों तक घर में रखकर दैहिक शोषण किया और वापस घर लाकर छोड़ दिया। दूसरा मामला थाना पुसौर का है। 25 वर्षीय युवती ने हेमंत भोज निवासी पेन्डरवा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि हेमंत शादी का प्रलोभन देकर दो सालों से शारीरिक संबंध बना रहा था। कोतरा रोड में अपने साथ रखा और शोषण किया। युवती ने जब शादी की बात रखी तो युवक ने शादी से मना कर दिया। तीसरा मामला पूंजीपथरा का है। यहां 16 वर्षीय बालिका ने परिजनों के साथ थाने में आकर पाली निवासी परदेशी सिदार के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि दो सालों से परदेशी सिदार बहला फुसलाकर शोषण कर रहा था। पिछले महीने बालिका को उसकी चाची चेकअप के लिये डाक्टर के पास लेकर गई। तब बालिका के घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

खबरें और भी हैं...