खेत में रखे पैरावट में आगजनी, सूचना मिलने पर दो आरोपी पर जुर्म दर्ज
रायगढ़. खेत में रखे पैरावट में आग लगाने दो लोगों के खिलाफ कोसीर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला सारंगढ़ के ग्राम डडाईडीह क्षेत्र की है, जहां गांव के तुलसीदास चंद्रा 79 वर्ष 9 मई को थाना कोसीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि खेत के बगल में शिवकुमार चंद्रा का खेत है, जिसमें 4 ट्रैक्टर धान फसल का पैरा रखा था। 8 मई को करीब 10 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति खेत में आग लगा दी, जिससे पूरा पैरा जल कर खाक हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर जांच में गवाहों ने गांव के प्रेमलाल चन्द्रा 52 वर्ष को खेत में आग लगाने की बात सामने आई।