भारतीय वायु सेना में सिक्योरिटी पद के लिए दूसरे चरण की भर्ती रैली शुरू 19 से 21 मई तक होगी। इसमें रायगढ़ सहित 12 जिलों के युवा शामिल होंगे। दूसरे चरण में अधिक अभ्यार्थियों के शामिल होेने की संभवनाएं हैं। जिसे लेकर सेना व पुलिस के अधिकारी शुक्रवार को मैदान निरीक्षण के साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
पहले चरण भर्ती रैली में 14 जिलों के कुल 1 हजार 673 युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से 25 युवाओं का चयन मेडिकल टेस्ट के लिए हुआ किया गया है। वहीं दूसरे चरण की रैली शनिवार को सुबह 4 बजे से शुरु होगी। इसमें बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कवर्धा, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर सहित रायगढ़ जिले के युवा शामिल होंगे। इसमें वर्तमान में 12 वीं पास युवा भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वे ऑनलाइन रिजल्ट का प्रिंट निकालकर प्राचार्य से सत्यापित कराकर भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।
कोई कन्फ्यूजन है तो यहां करें कॉल: जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्व रोजगार केन्द्र मरीन ड्राइव सहित 8461864993, 8770370963, 07762223042 और टोल फ्री नंबर 18002331133 पर संपर्क कर सकते हैं।
45 मिनट की होगी लिखित परीक्षा - फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों की उसी दिन 45 मिनट की अवधि की लिखित परीक्षा होगी, जो अंग्रेजी, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान से संबंधित होगी। इसके बाद 30 मिनट की अनुकूलन परीक्षा-1 होगी तथा अनुकूलन परीक्षा-2, अभ्यर्थी के साहस और हिम्मत की जांच के लिए डायनामिक फैक्टर टेस्ट ली जाएगी। तत्पश्चात चिकित्सकीय जांच की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शारीरिक योग्यता परीक्षण (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) के तहत अभ्यर्थी को 5 मिनट 40 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी। इसमें क्वालिफाई करने के लिए 20 पुश-अप, 20 सिट-अप और 08 चिन-अप भी पूरी करनी होगी।
इन जगहों पर ठहरने की प्रशासन ने की है व्यवस्था
रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, संत जेवियर स्कूल बोइरदादर, मुक्ति प्रकाश विद्यालय और शालिनी उच्चतर माध्यमिक शाला में ठहरेंगे। वहीं स्वयं की व्यवस्था पर युवा मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला स्टेशन चौक, नीलांचल भवन निकले महादेव मंदिर के पास, अग्रोहा भवन गौरी शंकर मंदिर, हरियाणा भवन संजय काम्पलेक्स और अग्रसेन भवन गांधी चौक में ठहर सकते हैं।