घरघोड़ा कंचनपुर तिराहे में खुद के ट्रक की चपेट में आने से चालाक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। चालाक बिलासपुर का रास्ता पूछने तिराहे की ढलान पर ट्रक खड़ा कर नीचे उतरा था। चालाक कुछ दूर ही पहुंचा था कि ट्रक आगे बढ़ने लगा, ट्रक को रोकने के लिए ड्राइवर आगे आया इसी दौरान यह घटना घट गई।
पुलिस के अनुसार ट्रक क्र. सीजी 04 एफसी 1905 का चालक दिनेश राय पिता अशरफी राय 45 वर्ष निवासी चपड़ा थाना पटोरी जिला समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला है। 17 मई को वह बिहार से ट्रक में सामान लोडकर बिलासपुर जा रहा था, शाम 5 बजे वह थाना घरघोड़ा अन्तर्गत कंचनपुर तिराहा ढलान में ट्रक को खड़ा कर सेलून वाले रोहित श्रीवास से बिलासपुर जाने वाली सड़क का पता पूछने के लिए ट्रक से नीचे उतरा था। समय ट्रक अपने आप आगे बढ़ने लगा तब चालक दिनेश राय दौड़कर ट्रक के सामने पहुंचा गया, जिससे चालक साइड के आगे पीछे का चक्का में दबकर चालक दिनेश की मौके पर मौत हो गई। घटना के संबंध में सेलून संचालक रोहित कुमार श्रीवास 32 वर्ष निवासी घरघोड़ा द्वारा थाना घरघोड़ा की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
कंचनपुर तिराहे में बिलासपुर का पता पूछने नीचे उतरा था चालाक इसी दौरान घट गई घटना