चंद्रपुर | 20 अप्रेल से ग्राम जवाली मे आयोजित रात्रिकालीन प्रतियोगिता मे कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें एसीबी बिलासपुर और रामपुर-रायगढ़ के बीच खेले गए फाइनल मैच में बिलासपुर को हराकर रामपुर ने खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के मुख्य गोविंद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व होता है। ये व्यक्ति को न सिर्फ शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखते है बल्कि शोहरत भी दिलाते हैं। खेल प्रतियोगिताएं हम मे लक्ष्य निर्धारण और इरादों को मजबूत करती है। इस अवसर पर उन्होंने विजयी होने वाली रामपुर की टीम को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए नकद व कप प्रदान किया। वहीं बिलासपुर की टीम को 15 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान भानु बंजारे, मनीष चौधरी, मुरारी दुबे, अजीत पाण्डेय, मनीष पटेल,अजय खूंटे, गोपाल पटेल, रामू मैत्री, पप्पू पटेल, देवानंद यादव, डॉ. सामन्त, शोभानंद पटेल उपस्थित थे।