पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत 16 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा स्मार्ट फोन, फार्म भराएंगे 21 से

मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत 16 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा स्मार्ट फोन, फार्म भराएंगे 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों को रविवार तक उपलब्ध कराया जाएगा आवेदन फार्म

इसके बाद स्टूडेंट्स से दो श्रेणियों में भराए जाएंगे आवेदन

भास्कर न्यूज | रायगढ़

जिले के मेडिकल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक समेत कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे करीब 16 हजार स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने रविवार को फार्म कॉलेज के प्राचार्यों को उपलब्ध कराएगी। सोमवार से छात्र इसको भरकर मोबाइल की डिमांड कर सकेंगे। जमा आवेदनों की संख्या अनुसार स्मार्ट फोन प्रत्येक कॉलेजों में बांटे जाएंगे।

प्रारंभिक आंकलन के मुताबिक कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न विषयों में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की संख्या करीब 11 हजार 5 सौ हैं। इसके अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में इनकी संख्या 5 हजार है। सभी को शासन की योजना का लाभ दिया जाना है। बुधवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सभी कॉलेज प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी भरकर माह के अंत तक जमा कराने के निर्देश दिए थे। सभी को 18 मई तक आवेदन भी उपलब्ध कराने की बात कही है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने 7 बिंदुओं पर गाइड लाइन भी कॉलेज प्रशासन को जारी किया है। ताकि तय समय पर शासन की इस योजना को पूरा किया जा सके। बहरहाल कॉलेजों में तैयारी शुरू हो गई है।

पहली श्रेणी में प्रथम व द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स

आवेदन दो श्रेणियों वर्गीकृत किया गया है। पहली श्रेणी उन स्टूडेंट्स को रखा गया है, जिन्हें भविष्य में भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। जैसे प्रथम व द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत स्टूडेंट्स इन्हें अलग प्रपत्र भरना होगा। वहीं दूसरी श्रेणी में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को रखा गया है, जिन्हें इस वर्ष फोन का वितरण किया जाना है।

आवेदन रविवार तक मिलेंगे

शासन द्वारा स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना है। यह प्रक्रिया शासन द्वारा रविवार को आवेदन उपलब्ध कराने के बाद शुरू किया जाएगा। कॉलेजों में करीब साढ़े 11 हजार ऐसे स्टूडेंट्स है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। डॉ. मीनकेतन प्रधान, प्रभारी प्राचार्य डिग्री कॉलेज

खबरें और भी हैं...