पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कंपनी विस्तार के लिए ली जमीन पर प्रभावितों को नहीं दी नौकरी, करेंगे आंदोलन

कंपनी विस्तार के लिए ली जमीन पर प्रभावितों को नहीं दी नौकरी, करेंगे आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनी विस्तार के लिए ली जमीन पर प्रभावितों को नहीं दी नौकरी, करेंगे आंदोलन

रायगढ़ | जिंदल कंपनी द्वारा करीब पांच साल पहले सराईपाली, खैरपुर, भगवानपुर, किरोड़ीमलनगर, कोसमपाली, धनागर, गोरखा और बरमुड़ा के सैकड़ों किसानों की जमीन का उद्योग विस्तार के लिए अधिग्रहण किया था। जमीन लेते समय प्रभावितों को कंपनी ने यह आश्वस्त किया था कि उन्हें कंपनी में योग्यता अनुसार स्थाई नौकरी दी जाएगी। मगर उन्हें स्थाई नौकरी नहीं दी गई। वहीं नौकरी के नाम पर ग्रामीणों को ठेका कंपनियों में मामूली वेतन पर उन्हें रोजगार मुहैया कराया गया। उन्हें उम्मीद थी कि देर सबेर उन्हें स्थाई कर दिया जाएगा, लेकिन पांच सालों के बाद भी बेरोजगारों को अस्थाई पर ही रखा गया है।

खबरें और भी हैं...