पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • पकड़ाए वारंटी ने कहा चोरी ही मेरा पेशा है, मैं इसे नहीं छोड़ सकता

पकड़ाए वारंटी ने कहा-चोरी ही मेरा पेशा है, मैं इसे नहीं छोड़ सकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | मंगलवार की दोपहर जीआरपी एक वारंटी को पकड़कर थाने लेकर आई। आरोपी कई बार इससे पहले पॉकेटमारी पकड़ा चुका है, लेकिन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। उससे पूछने पर वह कहता है कि चोरी ही उसका पेशा है और इसी काम में उसे अब मजा आने लगा है। जीआरपी में बीते चार माह में आरोपी अनिल यादव उर्फ मास चार बार पकड़ा चुका है। आरोपी ट्रेनों में पॉकेटमारी का काम करता है और करवाता भी है। मंगलवार को भी जीआरपी ने उसे पुराने केस के वारंट में न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पेश किए जाने से पहले जब थाने में जीआरपी उससे पूछताछ कर रही थी तो उसने कहा कि चोरी ही उसका पेशा है।

यही जिंदगी उसे बेहतर लगती है। बजाए दिन-रात काम करने की। आरोपी सक्ती का रहने वाला है। पॉकेटमारी, लूटपाट, और स्टेशन में गुंडागर्दी करते आरोपी पकड़ा चुका है, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। चार माह में आरोपी जीआरपी में चार बार पकड़ा चुका है।

खबरें और भी हैं...