पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • एमएससी मेडिकल बायो टेक्नालॉजी के लिए फार्म मिलना शुरू

एमएससी मेडिकल बायो टेक्नालॉजी के लिए फार्म मिलना शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएससी मेडिकल बायो टेक्नालॉजी के लिए फार्म मिलना शुरू

भास्कर न्यूज | रायगढ़

नेहरू मेडिकल कॉलेज के बायो केमेस्ट्री विभाग में संचालित एमएससी मेडिकल बायो टेक्नालॉजी कोर्स के लिए 15 मई से एडमिशन फार्म मिलना शुरू हो गया है। कुल 10 सीटों के लिए 29 जून तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को होगी। इसी दिन शाम 5 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 11 जुलाई को होगी। अभ्यर्थी 16 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे। कोर्स में एडमिशन के लिए एमबीबीएस के अलावा बीएससी बायो टेक्नालॉजी, लाइफ साइंस व एलाइड विषय के अभ्यर्थी पात्र होंगे। एडमिशन मेरिट के अनुसार होगा।

खबरें और भी हैं...