पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जनपद पंचायत रायगढ़ में नई पोस्टिंग नहीं सीईओ नेहा सिंह का ट्रांसफर जांजगीर के बलौदा में किया

जनपद पंचायत रायगढ़ में नई पोस्टिंग नहीं सीईओ नेहा सिंह का ट्रांसफर जांजगीर के बलौदा में किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | रायगढ़ जनपद पंचायत सीईओ नेहा सिंह का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा के बलौदा ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह रायगढ़ जपं में फिलहाल नए सीईओ की नियुक्ति नहीं हुई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सीईओ नेहा सिंह के ट्रांसफर को प्रशासनिक कारणों से बताया गया है, सूत्रों की माने की तो रायगढ़ जनपद पंचायत में पिछले दो सालों के दौरान कई गड़बड़ियां हुई थी, जिसमें इंदिरा आवास में 70 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी व महीने भर पहले ही सांगीतराई में ओडीएफ में लाखों की गड़बड़ी सामने आई थी। दो सालों में रायगढ़ जनपद सीईओ के कार्यकाल में न सिर्फ कई घोटाले के आरोप लगे, बल्कि सरपंच व अध्यक्ष के साथ भी विवादों को लेकर सीईओ चर्चा में रहीं। इंदिरा आवास में 70 लाख की गड़बड़ी पर सिर्फ एक ऑपरेटर को आरोपी बनाया गया। इसमें तात्कालीन कलेक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट के बाद राज्य शासन को प्रतिवेदन भेजा गया था।

खबरें और भी हैं...