पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • फोन पर झांसा देकर व्यवसायी से जमा कराए रु. पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर एक लाख की ठगी

फोन पर झांसा देकर व्यवसायी से जमा कराए रु. पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर एक लाख की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | पतंजलि दिव्य जल के डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर व्यवसायी से एक लाख रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जूटमिल वार्ड नंबर 29 जेलपारा निवासी व्यवसायी आयुष अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल ने 5 मई को ऑनलाइन पतंजलि दिव्य जल के डिस्ट्रीब्यूटरशिप मे लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 दिनों बाद 14 मई को राजेश अग्रवाल का फोन आया। खुद को पतंजलि हेड ऑफिस हरिद्वार का कर्मचारी बताकर आवेदन मिलने की पुष्टि की। 15 मई को दोबारा फोनकर पतंजलि दिव्य जल के लिए चुने जाने की बधाई दी और काम शुरू करने से पहले एक लाख रुपए सुरक्षा निधि की राशि ऑफिस के अकांउट में जमा कराने कहा। आयुष ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपए राशि बताए गए अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर कर दिया। रुपए ट्रांसफर करने के कुछ दिनों बाद व्यवसायी को जानकारी हुई कि उस नाम का कोई व्यक्ति हरिद्वार ऑफिस में नहीं है।

खबरें और भी हैं...