संत निरंकारी फेडरेशन रायगढ़ शाखा के द्वारा संत निरंकारी भवन सिंधी कालोनी में रक्तदान के लिए शिविर लगाया। इसमें 35 महिला व 52 पुरूषों के द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में पहले सैकडों लोगों ने अपना पंजीयन कराया। उनमें से कई सदस्यों में रक्त की कमी होने की वजह से वे रक्तदान करने से वंचित रहे। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों व अतिथियों ने इसका महत्व बताया।
उक्त शिविर के माध्यम से आए ब्लड को ब्लड बैंकों के माध्यम से जरूरत मंद लोगों को दान कर जीवन दान देने की पहल की गई। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन रायगढ़ शाखा द्वारा सतगुरु माता सविंद्र हरदेव जी महाराज के आदेश से 24 अप्रैल मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर स्थानीय शाखा में चक्रधर नगर में विधायक रोशन लाल अग्रवाल के मुख्य अतिथि मे सुबह विधिवत फीता काटकर आरंभ किया गया। वहीं यह शिविर दोपहर 3 बजे तक चला। जिसमें मिशन के कार्यकताएं के अलावा स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा। निरंकारी संस्था प्रमुख पुष्पा मेहनी ने सबका आभार प्रकट करते हुए सतगुरु से अरदास की कि सबकी सेवाओं को परवान करें सबके जीवन मे खुशियां प्रदान करे की कामना की है।
रक्त दान करती महिला।