पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कोच या सेलून की बुंकिग के लिए अब आईआरसीटीसी को करना होगा आवेदन

कोच या सेलून की बुंकिग के लिए अब आईआरसीटीसी को करना होगा आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोच के लिए 45 दिन, ट्रेन बुक करनी है तो 100 दिन पहले करना होगा आवेदन

रेलवे बोर्ड ने सर्कुलर जारी किया। आनलाइन के अलावा आफलाइन भी मिलेगी सुविधा।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

किसी खास मौके के लिए पूरी ट्रेन, एक कोच या सेलून की की बुकिंग करानी हो, तो अब रेलवे कार्यालय का चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। यह व्यवस्था गुरुवार रात 12 बजे के बाद ऑनलाइन हो गई है। इनकी बुकिंग की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपा गया है। ऑनलाइन के अलावा आईआरसीटीसी के कार्यालय में भी जाकर कोई भी आवेदन कर अपनी जरूरत के मुताबिक इनकी बुकिंग करा सकता है।

रेलवे बोर्ड द्वारा इसे लेकर सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें आईआरसीटीसी की एकल खिड़की बुकिंग व्यवस्था के माध्यम से पूर्ण शुल्क दर पर विशेष ट्रेनों, रेलवे कोच और सेलून की बुकिंग की जा सकती है। सर्कुलर में यह भी स्पष्ट है कि अब से कोई भी व्यक्ति या समूह जो एफटीआर पर ट्रेन या कोच बुक करना चाहता है, उन्हें आईआरसीटीसी से संपर्क करना होगा। उनकी ओर से ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

वर्तमान में इस तरह की बुकिंग के लिए संबंधित पक्ष को उस स्टेशन के स्टेशन मास्टर या मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक के पास जाना पड़ता था। जहां से वह यात्रा शुरू करेगा। रकम जमा करने के बाद उन्हें रसीद दी जाती थी जिस पर एक विशिष्ट एफटीआर संख्या दर्ज होती है।

यहां से आवेदन मुख्यालय जाता है और वापस आता था। इस प्रक्रिया में काफी वक्त लग जाता था।इस प्रक्रिया में सुधार कर रेलवे पर काम का बोझ कम करते हुए आईआरसीटीसी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यात्रा का उद्देश्य बताना जरूरी

ट्रेन, कोच या फिर सेलून के लिए उपभोक्ता को सबसे पहले यात्रा का उद्देश्य बताना होगा। इसके बाद फोटो आईडी कार्ड उपलब्ध कराना होगा। यदि कोच की बुकिंग करानी है तो शुरूवात में 50 हजार रुपए जमा करानी होगी। पुरानी व्यवस्था के अनुरूप जानकार इसे बेहतर बता रहे हैं।

नई व्यवस्था की जानकारी देने सभी जोन को पत्र जारी

बुधवार को रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग ने सभी जोन को पत्र जारी करते हुए गुरुवार की रात 12 बजे के बाद हो रहे नई व्यवस्था लागू करने की सूचना दी गई है। कोच की बुकिंग के लिए कम से कम 45 दिन पहले और पूरी ट्रेन बुक करने के लिए 100 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...