पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कमला नेहरू पार्क में शिक्षाकर्मियों ने चाय पर संविलियन की चर्चा की

कमला नेहरू पार्क में शिक्षाकर्मियों ने चाय पर संविलियन की चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | संविलियन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चला रहे शिक्षाकर्मियों ने शुक्रवार की शाम 5 बजे शहर के कमला नेहरू पार्क में आम लोगों के साथ चाय पर संविलियन की चर्चा की। संविलियन को लेकर पिछले साल नवंबर-दिसंबर में शिक्षाकर्मियों ने लंबा आंदोलन किया था।

तब उनकी हड़ताल आलोचना में आ गई थी। इस बार शिक्षाकर्मी अपनी मांगों को मनवाने के लिए रचनात्मक आंदोलन कर रहे हैं। पत्थलगड़ी की तर्ज पर संविलियन गढ़ी के नाम पर प्रदेशभर में वाल राइटिंग की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को चाय पर चर्चा कार्यक्रम रखा गया। छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष भोजराम पटेल ने बताया कि 26 मई को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संविलियन संकल्प दिवस का आयोजन किया गया है। इस दिन शिक्षाकर्मी अपने परिवारों के साथ प्रदर्शन करेंगे। इस अभियान को गति देने के लिए चाय पर चर्चा का कार्यक्रम तय किया गया था। भारी संख्या में उपस्थित शिक्षाकर्मियों ने आम लोगों के साथ चाय पी और अपनी मांगों के लिए जनसमर्थन जुटाया। यह पूरा कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव था।

खबरें और भी हैं...