पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • झिझक छोड़ आगे बढ़ें ग्रामीण युवा,उनमें सफलता की संभावनाएं: कलेक्टर चौधरी

झिझक छोड़ आगे बढ़ें ग्रामीण युवा,उनमें सफलता की संभावनाएं: कलेक्टर चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय युवा योजना के तत्वावधान शुक्रवार को कमला नेहरू पार्क में मोटिवेशन स्पीच व युवा कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया है। जहां रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी ने जिले के 800 से अधिक बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन देते हुए ग्रामीण युवाओं को झिझक छोड़ आगे बढ़ने को कहा। वहीं एसपी दीपक झा ने भी बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

मोटिवेशन स्पीच देते हुए कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों व युवाओं में सफलता की काफी अधिक संभावनाएं होती हैं। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें झिझक छोड़ आगे आने की। जो लोग अच्छा सोचते हैं और अच्छा करते हैं उनके साथ हमेशा ही अच्छा होता है। इसके लिए उन्हें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। आशावादी होने से सपनों को आकार मिलता है और मेहनत उसे मूर्त रूप देती है। मेहनत और भाग्य को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेहनत आपके हाथ में होता है और भाग्य ऊपर वाले के हाथ में। ऐसे में जो अपने हाथ में हो उस पर काम कर सफलता पाया जा सकता है। ऐसे लोगों के साथ भाग्य भी साथ देते है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लोक सेवा की परीक्षाओं में देश भर के 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं। उनमें से मेहनत के बल पर 12 हजार ही मेंस तक पहुंचते हैं और भाग्य के बल पर मात्र 12 सौ लोग ही आईएएस अधिकारी बन पाते हैं। उन्होंने अपनी कहानी बताते हुए कहा की मेहनत ही आपको पहली सफलता दिलाती है। कैरियर मार्ग दर्शन के तहत उन्होंने 90 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए 300 पन्नों वाली किताब बच्चों की बांटी और कभी भी आवश्यकता होने पर राष्ट्रीय युवा योजना के युवाओं के पास उपलब्ध होनी की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में शिविर मे अाए सभी बच्चों व उनके पालकों को रात्रि भोज कराया गया और बसों के माध्यम से उनके घरों तक छोड़ने की व्यवस्था की गई।

कमला नेहरू गार्डन में छात्रों को मोटिवेट करते रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी।

जंगल सफारी व सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण होगा निशुल्क

आर्थिक कारणों से ग्रामीण युवा आगे नहीं आ पाते ऐसे में उनके पर्यटन करने के लिए जंगल सफारी और सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण राष्ट्रीय युवा योजना द्वारा कराए जाने की बात कही गई। योजना के सुमित शर्मा ने बताया कि इसके लिए युवाओं का ग्रुप उनसे व उनके सहयोगियों से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...