पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सालों से जमे अफसरों का होगा तबादला, निर्वाचन अधिकारी ने विभाग प्रमुखों से मांगी जानकारी

सालों से जमे अफसरों का होगा तबादला, निर्वाचन अधिकारी ने विभाग प्रमुखों से मांगी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय में 10-15 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं अफसर।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

जिले में ऐसे कई अफसर हैं जो 10-15 सालों से ज्यादा समय से जिले में पदस्थ हैं। तबादला नीति के मुताबिक दो साल के कार्यकाल के बाद तबादला किया जा सकता है लेकिन चिकित्सा, रोजगार, खनिज, नान सहित विभिन्न विभागों में कई अफसर हैं जो नीति से बेअसर हैं। कई शिक्षक महत्वपूर्ण विभागों में बड़े पदों पर प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं जिनकी कुर्सी कोई अब तक डिगा नहीं पाया है।

कुछ महीने बाद होने वाली विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले ऐसे अफसरों को हटाने की तैयारी हो रही है। निर्वाचन आयोग ने 3 साल से अधिक समय तक जिले में ही पदस्थ अधिकारियों की सूची मंगवाई है। इसके बाद जिला उप निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर संजय दीवान ने सभी विभाग प्रमुखों को ऐसे अफसरों व कर्मचारियों की सूची एक सप्ताह के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय में भेजने का आदेश जारी किया है।

जुलाई 2017 में राज्य सरकार की स्थानांतरण नीति जारी होने के बाद जिले में दो वर्षों से अधिक समय से जमे 15 से अधिक अफसरों के तबादले की लिस्ट बनी थी। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद अधिकारी हरकत में आ गए और नतीजा ये हुआ कि कुछ ही अधिकारियों का तबादला हुआ। 15 साल से जमे अंत्यवसायी सीईओ आरके शर्मा, नगर निगम के ईई डीके शर्मा, केलो परियोजना के एसडीओ केके खरे सहित अन्य का ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा अन्य कई विभाग प्रमुखों ने अपना स्थानांतरण अपने राजनीतिक आकाओं के दम पर रुकवा लिया।

जानिए, कब से पदस्थ हैं अफसर

नाम विभाग कितने वर्ष से पदस्थ

जे आर जांगड़ अल्प बचत 1996

प्रमोद जैन रोजगार अधिकारी 2001

डॉ. एचएस उरांव स्वास्थ्य 2008

एसएस कंवर रेशम विभाग 2007

आरएस तिवारी सेतु विभाग 2012

बसंत कुमार उप पंजीयक 2012

एमआर देवांगन नान 2013

शिवशंकर नाग माइनिंग 2014

कई ट्रांसफर के बाद भी नहीं गए नए स्थान पर तो कई स्थानांतरण रुकवाने में रहे सफल

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विकास विभाग द्वारा लगातार अफसरों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इस स्थानांतरण से रायगढ़ जिला भी प्रभावित हुआ था। इसमें अपर कलेक्टर रोक्तिमा यादव, रायगढ़ एसडीएम प्रकाश सर्वे, डिप्टी कलेक्टर बीएस मरकाम, सारंगढ़ एसडीएम बीआर ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर पीसी कोरी समेत अन्य अफसर शामिल थे। जिसमें एडीएम, डिप्टी कलेक्टर कोरी व ठाकुर को रिलीव कर दिया गया है, लेकिन सारंगढ़ एसडीएम व रायगढ़ एसडीएम अभी भी रायगढ़ जिले में पदस्थ हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो ये अफसर अपनी ट्रांसफर रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...