नाले के पत्थरों में मिली महिला की लाश दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
भास्कर न्यूज | रायगढ़/लैलूंगा
रविवार की शाम लैलूंगा के जंगल में 25 वर्ष की महिला की लाश नाले के पत्थरों में दबी हुई मिली। महिला चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने हत्या कर पत्थरों के नीचे दबा दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांव में लगातार महिला की फोटो भेज रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 3 बजे जतरा गांव की एक महिला जंगल महुआ बिनने गई थी। उसे नाला पार करने के दौरान पत्थरों में दबा शव दिखा। उसने गांव में लोगों की बताया फिर सूचना दिए जाने पर धरमजयगढ़ एसडीओपी, लैलूंगा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
शव को पत्थर हटाकर बाहर निकाला गया। लाश विवाहिता का है, आभूषण पहने हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि लाश को 3-4 दिन पहले दफन किया गया है।
गांव से 2 किलोमीटर की दूर पर जंगल
पुलिस ने बताया कि लाश गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिली है। इतनी दूरी से किसी की चीख नहीं सुनी जा सकती। पुलिस की पूछताछ में अभी तक किसी भी व्यक्ति ने महिला को देखे जाने या सुने जाने की बात नहीं कही है। ऐसे में पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि यह मर्डर सुनियोजित ढंग से किया गया है।
घटनास्थल में जांच करती पुलिस।