साउथ बिहार व पटना एक्स. में एक-एक अस्थायी कोच
रायगढ़ | बिलासपुर-पटना के बीच यात्रियों की ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साउथ बिहार एक्सप्रेस और पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा की है। साउथ बिहार एक्सप्रेस में 18 से 28 अप्रैल तक 1 स्लीपर और बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस में 20 से 28 अप्रैल तक 1 स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।