मिट्टी के बर्तन में बनाया भगवान का भोग
रायगढ़ | अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु की विशेष पूजन कर उनको प्रथम बार पुरी की परंपरा अनुसार मिट्टी के पात्रों मे परंपरागत रुप से अन्न भोग बनाकर चढ़ाया गया,जिसे सभी ने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। इस प्रकार का महाप्रभु को परंपरागत रुप से भोग लगाना इस मंदिर यहां के प्रबंध ट्रष्टी दिनेश षडंगी द्वारा उनकी स्व. माता की पुण्यतिथि मे दिया गया था।
रायगढ स्थित जगन्नाथ मंदिर में नित्य नए-नए आयोजन पुरी की परंपराओं के अनुसार कराए जाते हैं ताकि रायगढवासियों को पुरी जैसा अनुभव हो। इसवर्ष रथोत्सव मे भी अधिक आकर्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाप्रभु के समक्ष कलाकारों द्वारा ओडिसी नृत्य पेश किया जाएगा। महाप्रभु के सोनाभेश का कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है,रथोत्सव के दिन उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के महिला ग्रुप उत्कलिका द्वारा आनंद मेला लगाया जाएगा।
जगन्नाथ मंदिर में मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते।