पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयोजन... नगर के साहित्यकारों का हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन... नगर के साहित्यकारों का हुआ सम्मान

रायगढ़ | मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच दिल्ली द्वारा रायगढ़ जिले के चुनिंदा साहित्यकारों का सम्मान किया। दिल्ली से संचालित संस्था मगसम के रायगढ़ जिला के संयोजक अमित शर्मा उर्फ इश्क़ शर्मा प्यार से एवं जिला प्रभारी डॉ दिलीप गुप्ता के सानिध्य में कार्यक्रम गायत्री मंदिर परिसर में सफल रहा। कार्यक्रम में शहर के अन्य कवि मित्र भी सम्मिलित रहे। सम्मानित सदस्य डॉ. दिलीप गुप्ता ने इन्हें लाल बहादुर शास्त्री सम्मान दिया। खेलन प्रसाद मैवार्ता को रचना शतकवीर सम्मान, डिग्री लाल जगत को रचना शतकवीर सम्मान एवं अमित शर्मा उर्फ इश्क़ शर्मा को रचना प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि अंचल के हास्य कवि प्रमोद दुबे रहे।

स्वच्छता अभियान... विधायक रोशनलाल के साथ स्वच्छता दूतों ने की संजय कॉम्प्लेक्स की सफाई

रायगढ़ | नगर को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल ने शहर के स्वच्छता दूतों के साथ मिलकर बुधवार को स्थानीय संजय कांप्लेक्स में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में नगर निगम के पार्षद व स्वच्छता मित्रों की भी उपस्थिति व सहयोग रहा। स्वच्छता अभियान के तीसरे चरण का आगाज एमएलए रोशनलाल ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर किया। अभियान के पांचवे दिन विधायक के नेतृत्व मे संजय कांप्लेक्स में मुतरीखोली की ओर बजबजाती नालियों व बाजार की सफाई की गई। विधायक के साथ सफाई मे शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व स्वच्छता मित्र सहित आम भागीदारी भी तत्पर देखी गई।

धार्मिक आयोजन... अक्षय तृतीया और परशुराम की जयंती धूमधाम से मनी, लोगों ने जमकर खरीदारी की

सारंगढ़ | मंगलवार की सुबह अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम की जयंती की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। शाम को ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक शामिल हुए, वहीं आज शुभ मुहूर्त में नागरिकों द्वारा सोने इत्यादि की खरीदारी की गई तथा इस अवसर पर सबसे मनमोहक कार्यक्रम बच्चों द्वारा गुड्डे-गुड़िया का विवाह सम्पन्न कराना पड़ा।

इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर रायगढ़ : 9098145159, 7747019801, 9098934664, 8103444036,9009544430

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...