नई उम्मीद बालगृह संस्था से भागा 15 वर्षीय किशोर
रायगढ़ | उन्नायक सेवा समिति द्वारा कौहाकुंडा में संचालित नई उम्मीद बालगृह संस्था से मंगलवार की दोपहर में एक 15 वर्षीय बालक फरार हो गया है। परिवीक्षा अधिकारी और उनके सदस्यों ने बालक को शहर और सार्वजनिक स्थानों में ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया। नई उम्मीद के परिवीक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल द्वारा थाना चक्रधर नगर में बालक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर बालक की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
बाइपास मार्ग में शराब खरीदने गए युवक के जेब से 15 हजार रुपए पार
रायगढ़ | गंज पीछे खरसिया में रहने वाला दिनेश कुमार केशरी 28 वर्ष ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है । 16 अप्रैल को दिनेश कुमार रात में करीब 9.30 बजे बाइपास मार्ग के अंग्रेजी शराब भट्ठी में शराब लेने गाया था। शराब खरीदकर बाहर निकलते समय किसी अज्ञात चोर ने युवक के पॉकिट से 15 हजार रुपए नकद निकाल लिए। दिनेश कुमार केशरी को पाकेटमारी की जानकारी होने पर चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शराबी पति ने शराब पीने से मना करने पर घर में लगाई आग
रायगढ़ | तमनार के बिजना गांव में रहने वाली सुशीला चौहान ने तमनार थाने में अपने पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति हीरालाल चौहान शक्की किस्म का व्यक्ति है। घर पर रहता है काम नहीं करता है । सोमवार को हीरालाल चौहान शराब पीकर घर आया और घर में रखे महुआ को बेच दिया। प|ी द्वारा इसका विरोध करने पर हीरालाल ने घर में आग लगा दी। घटन में घर में रखे कपड़े, अनाज और बर्तन जलकर नष्ट हो गए। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 436 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।