पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस अफसरों को रहने के लिए मिला नया घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस अफसरों के लिए बने नए भवन का उद्घाटन करते विधायक।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

सालों से जर्जर मकान और मोटे किराए चुकाकर रह रहे पुलिस अधिकारियों को विभाग ने नए भवन आवंटित किए है। बुधवार को विधायक रोशन लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा पुरानी पुलिस लाईन रायगढ़ में तैयार 16 नग अराजपत्रित अधिकारियों के आवासगृह का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में पूजा अर्चना पश्चात विधायक रोशन अग्रवाल ने रिबन काट कर उद्घाटन किया। थाने और पुलिस कार्यालय में काम करने वाले 12 अधिकारियों को मकानों का आवंटन किया गया। अधिकारियों को विधायक एवं पुलिस अधीक्षक श्री झा द्वारा आवास आवंटन आदेश प्रदाय किया गया।

पुरानी पुलिस लाईन में गार्डन की आवश्यकता के लिए पुलिस अधीक्षक ने रायगढ़ विधायक से बात की। जिसपर कार्यक्रम के दौरान विधायक ने वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद लता साहू और एल्डरमेन डायमंड को पुलिस लाईन में पार्षद निधि से गार्डन तैयार कराने को कहा। यहीं मौके पर उनके द्वारा गार्डन बनाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में पुलिस हाउसिंग बोर्ड के सदस्य, एल्डरमेन, पार्षदगण तथा एएसपी हरीश राठौर, सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक एस सी. परिहार, डीएसपी केएल नंद, डीएसपी मंजुलता बाज और रक्षित निरीक्षक मंजुलता केरकेट्टा मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...