ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, शहर में निकली शोभायात्रा, मंदिरों में लगा महाभंडारा
रायगढ़ | ब्राह्मण समाज ने बुधवार को भगवान परशुराम जयंती पर विविध धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। गायत्री मंदिर के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सुबह महाआरती का आयोजन किया गया। साथ ही दिनभर धार्मिक और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम किए गए। वहीं शाम को 6 बजे सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने भव्य शोभा यात्री निकाली। शोभा परशुराम मंदिर से शुरू होकर हंडी चौक होते हुए कोतवाली रोड से सुभाष चौक, गौरी शंकर मंदिर से घूमकर पुत्री शाला रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची।