ग्राम रोजगार सहायक पद के लिए आवेदन 28 तक
रायगढ़ | जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्राम पंचायतों में रिक्त संविदा ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार पंजीकृत डाक के माध्यम से 28 मई शाम साढ़े 5.30 बजे तक जनपद पंचायत रायगढ़ के मनरेगा शाखा में आवेदन जमा कर सकते है। पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 12 वीं पास जरूरी किया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचत जनजाति के लोगों को छुट दी गई है। इस वर्ग के लोग 10 वीं पास होने के बावजूद भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। तय समय के अावेदन अमान्य होगा।