पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिसर्च फेलोशिप के लिए 10 तक कर सकते हैं आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिसर्च फेलोशिप के लिए 10 तक कर सकते हैं आवेदन

रायगढ़ | ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप स्कीम शुरू कर रही है। इसके लिए आवेदन 10 जून तक किए जा सकते हैं। इसके तहत अधिकतम 3 साल के लिए ग्रांट दी जाएगी। इस स्कीम के तहत हर साल 150 प्रतिभागियों को मौका दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन 25 मई तक

रायगढ़ | राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व कोच को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाता है। पूर्व में अंतिम तारीख 30 अप्रैल निर्धारित थी जिसे अब 25 मई किया गया है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।

विधि विशेषज्ञ आवेदन करने का अंतिम दिन

रायगढ़ | राज्य कर आयुक्त विभाग विधि विशेषज्ञ पद पर भर्ती करने वाला है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मई निर्धारित की गई है। 5 पदों पर भर्ती केवल 1 वर्ष के लिए की जाएगी। इस पद के लिए 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

वाहन चालक प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 तक

रायगढ़। अजा व अजजा वर्ग के निशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण के लिए 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 8वीं पास आवेदक पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर आदिवासी विकास शाखा कार्यालय रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...