पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएड कालेज में भर्ती के लिए व्यापमं लेगा परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में पहली बार व्यापमं बीए बीएड, बीएससी बीएड चार वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है। एक जुलाई को परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून निर्धारित की गई हैं। वर्तमान में व्यापमं के वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। व्यापमं की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 25 जून को जारी किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम बीए व बीएससी के साथ 4 वर्षों का होगा। वहीं इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संबंधित अभ्यर्थी को 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। इसके अंतर्गत 4 वर्षीय बीए-बीएड में किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण व बीएससी-बीएड के लिए गणित व विज्ञान के साथ उत्तीर्ण अनिवार्य किया गया हैं। बता दे कि इस तरह की 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम को पिछले साल लागू किया गया था। वहीं अभी तक 12वीं के बाद डीएड व ग्रेजुएशन के बाद बीएड किया जाता हैं।

यह पात्रता जरूरी: किसी भी ऐसे अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसने प्री बीए बीएड या बीएससी बीएड परीक्षा के लिए एक जुलाई को अधिकतम आयु 33 वर्ष पूरा कर चुका है। अन्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु की सीमा में छूट दी जाएगी। 12वीं में किसी भी संकाय में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों के लिए यह मौका मिलेगा।

प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी

परीक्षा में कक्षा 12वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य मानसिक योग्यता के लिए 30 प्रतिशत, सामान्य ज्ञान 20 प्रतिशत , सामान्य अभिरुचि 20 प्रतिशत, हिन्दी 15 प्रतिशत और अंग्रेजी 15 प्रतिशत होगी। सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

100 से 200 रुपए तक आवेदन फीस:

परीक्षा के शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपए, ओबीसी 150 रुपए व एसटी-एससी वर्ग के लिए 100 रुपए हैं। यह परीक्षा राज्य के केवल संभागीय मुख्यालय यानि बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 1 जुलाई को होगी।

खबरें और भी हैं...