पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • ‘सरकारी’ में ही स्मार्ट कार्ड से इलाज कराएं, 40%अस्पताल को मिलेगा

‘सरकारी’ में ही स्मार्ट कार्ड से इलाज कराएं, 40%अस्पताल को मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि आप सरकारी अस्पताल में स्मार्ट कार्ड से इलाज कराते हैं तो आप बेहतर इलाज के साथ उस द्यअस्पताल के लिए भी सहयोग करते हैं। क्योंकि इलाज में हुए खर्च का 40 प्रतिशत हिस्सा अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए दिया जाता है। जिले में ऐसे ही मिली राशि 1 करोड़ 44 लाख से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बाउंड्रीवाल व टाइल्स जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मिली हैं। अभी तक जिले में कुल 9 हजार मरीज स्मार्टकार्ड से सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा चुके हैं।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में स्मार्ट कार्डधारकों के परिवार को सरकार 50 हजार तक फ्री इलाज की सुविधा दे रही है। इस सुविधा के लिए सरकार बीमा कंपनी को प्रति कार्ड 800 रुपए की दर से बीमा करने वाली कंपनी को देती है। अमूमन इस कार्ड का उपयोग लोग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए अधिक करते हैं।

राज्य स्तर पर जमा होता है फंड

बीमारियों के हिसाब से इलाज का पैकेज तय किया गया है, उसी आधार पर पैसा कटता है। स्मार्ट कार्ड से इलाज कराने पर इलाज में आए खर्च का 40 प्रतिशत राशि मुख्यमंत्री अस्पताल उन्नयन कोष में जमा होता है। यहां से जिलों की जरूरत और डिमांड के आधार पर सरकार अस्पतालों के उन्नयन व सुविधा के लिए फंड देती है। रायगढ़ जिले में अभी तक 1 करोड़ 44 लाख रुपये से कई उन्नयन कार्य हो चुके हैं।

डॉक्टर व स्टॉफ को भी मिलता है इंसेंटिव

आपके इलाज कराने से न केवल सरकारी अस्पताल को फायदा होता है बल्कि इलाज करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ को भी इंसेंटिव दिया जाता है। मुख्यमंत्री अस्पताल उन्नयन कोष में 40% इलाज करने वाले डॉक्टर व स्टॉफ को इंसेंटिव 25 प्रतिशत और 30 % राशि उस अस्पताल की दवा सहित अन्य व्यवस्था के लिए दी जाती है।

अस्पताल में माड्यूलर आपरेशन थियेटर बनेगा

स्वास्थ्य विभाग को दो बड़ी सुविधाओं की स्वीकृति मुख्यमंत्री अस्पताल उन्नयन कोष से मिली है। इसके तहत खरसिया और धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में आधुनिक माड्यूलर आपरेशन थिएटर बनेगा। अस्पताल में मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर सेंटर के लिए पिछले अक्टूबर माह से मांग की गई थी। उनकी मांग अब पूरी हो गई है।

स्मार्ट कार्ड से इलाज कराने पर मुख्यमंत्री अस्पताल उन्नयन कोष में 40 प्रतिशत राशि जमा होती है। इसे अस्पतालों के विकास के लिए खर्च किया जाता है। इस मद से कई उन्नयन कार्य कराए जा चुके हैं।\\\'\\\' गनपत कुमार नायक, डीपीएम रायगढ़

खबरें और भी हैं...