नेपाल में होने वाले पांचवे अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत उत्सव में रायगढ़ की बेटी मोनिका गुप्ता भी कत्थक की प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन काठमांडू के कलिक स्थान में 25 से 27 मई तक होगा। मोनिका गांजा चौक रामगड़ी पारा निवासी जगदीश प्रसाद गुप्ता और मीरा गुप्ता की बिटिया है।
सरवनम थिएटर में प्रस्तुति के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय नृत्य कला मणि की उपाधि से नवाजा जाएगा। नेपाल में अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत उत्सव के तीन दिनी आयोजन का यह पांचवां वर्ष है। उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक के इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों के कलाकार पहुंचेंगे।
सम्मान
नेपाल में होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय नृत्य उत्सव में करेंगे कत्थक पेश
राष्ट्रीय नृत्य मणि अवार्ड से सम्मानित हैं
रायगढ़ की रहने वाली मोनिका ने हालही में कटक उत्सव में अपनी प्रस्तुति दी थी। जहां उन्हें नेशनल नृत्य मणि अवार्ड दिया गया। इसी तरह ग्रुप कत्थक के लिए स्वर्ण मयूर सम्मान, रजत मयूर सम्मान आदि से भी नवाजा गया है। इसके अलावा उन्होंने नेशनल लेवल सर्टिफिकेट भी हासिल किया है।
नृत्यांगना मोनिका।
उत्सव के दौरान देंगी एकल प्रस्तुति
कलाकारों की प्रस्तुति के बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में एमए कत्थक की छात्रा मोनिका गुप्ता को भी मौका मिला है। उत्सव में वह अपनी एकल प्रस्तुति देंगी। उत्सव के दौरान एकल, युगल और समूह में प्रस्तुति होगी। नृत्य, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक एवं माडर्न, क्लासिकल में भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मानिकपुरी आदि शामिल है। संगीत, वोकल एवं इंस्ट्रूमेंटल। वोकल म्युजिक में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, सुगम संगीत शामिल है।