पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 2.12 लाख लोगों को मिलेगा मोबाइल गरीबी रेखा में नाम होना जरूरी

2.12 लाख लोगों को मिलेगा मोबाइल गरीबी रेखा में नाम होना जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचार क्रांति योजना के तहत पहले चरण में जिले के 761 में से 282 ग्राम पंचायतों के 2 लाख 12 हजार लोगों को मोबाइल दिया जाएगा। आज जिपं से सभी 9 जनपदों में फार्म का वितरण किया जाएगा।

इसके बाद जनपद पंचायतों से ग्राम पंचायतों में फार्म बांटे जाएंगे। शासन के तय मानदंडों के अनुसार एक हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में ही मोबाइल दिए जाएंगे। इसके लिए गरीबी रेखा सूची में नाम होना जरूरी है। जिन ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क ठीक नहीं है उन गांवों में लोगों को भी मोबाइल नहीं दिया जाएगा। हालांकि यहां कुछ महीने बाद पहले मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे फिर दूसरे चरण में मोबाइल देंगे। जनपद पंचायतों से फार्म ग्राम पंचायतों में वितरण के लिए भेजे जाएंगे। जिसे ग्रामीण भरकर जमा करेंगे।

48 वार्डों के 22 हजार लोगों को मिलेगा लाभ- नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों के 22 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। निगम में 18 मई से फार्म वितरण करने की बात कही गई थी। इसके बाद लोग फार्म भरने निगम पहुंचे थे, लेकिन 18 व 19 मई को उन्हें फार्म नहीं मिल पाया।

संभावना है कि आज सोमवार को निगम क्षेत्र के लोगों को फार्म मिल जाएगा।

परिवार के मुखिया को ही मिलेगा स्मार्टफोन

संचार क्रांति योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों और शहरी इलाकों में वार्ड स्तर पर बीपीएल परिवारों से आवेदन जमा कराए जाएंगे। वर्ष 2011 की बीपीएल सूची में दर्ज परिवारों के महिला मुखिया को शासन से मुफ्त में मोबाइल बांटा जाएगा। महिला मुखिया न होने पर पुरुष मुखिया को मोबाइल का वितरण किया जाएगा।

मिलेगा फ्री

इंटरनेट भी

संचार क्रांति योजना के तहत सरकार स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। मोबाइल धारकों को यह सुविधा पहले छह महीने तक ही मुफ्त मिलेगी। मतलब मई में ही फोन वितरण किया जाएगा तो लोगों को दिसंबर 2018 तक लोगों को एक जीबी डाटा रोजाना और 100 मिनट की कॉलिंग मुफ्त होगी।

हालांकि चिप्स के अफसरों का कहना है कि फोन वितरण के बाद ही फ्री कॉलिंग व इंटरनेट की पुष्टि हो पाएगी।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

संचार क्रांति योजना के तहत पहले चरण में जिले के 761 में से 282 ग्राम पंचायतों के 2 लाख 12 हजार लोगों को मोबाइल दिया जाएगा। आज जिपं से सभी 9 जनपदों में फार्म का वितरण किया जाएगा।

इसके बाद जनपद पंचायतों से ग्राम पंचायतों में फार्म बांटे जाएंगे। शासन के तय मानदंडों के अनुसार एक हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में ही मोबाइल दिए जाएंगे। इसके लिए गरीबी रेखा सूची में नाम होना जरूरी है। जिन ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क ठीक नहीं है उन गांवों में लोगों को भी मोबाइल नहीं दिया जाएगा। हालांकि यहां कुछ महीने बाद पहले मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे फिर दूसरे चरण में मोबाइल देंगे। जनपद पंचायतों से फार्म ग्राम पंचायतों में वितरण के लिए भेजे जाएंगे। जिसे ग्रामीण भरकर जमा करेंगे।

48 वार्डों के 22 हजार लोगों को मिलेगा लाभ- नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों के 22 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। निगम में 18 मई से फार्म वितरण करने की बात कही गई थी। इसके बाद लोग फार्म भरने निगम पहुंचे थे, लेकिन 18 व 19 मई को उन्हें फार्म नहीं मिल पाया।

संभावना है कि आज सोमवार को निगम क्षेत्र के लोगों को फार्म मिल जाएगा।

जिपं और कंपनी के अफसरों ने किया सर्वे

जिपं सीईओ चंदन त्रिपाठी ने बताया कि जिले के जिन गांवों में फिलहाल मोबाइल टॉवर व नेटवर्क नहीं है। ऐसे गांवों में रिलायंस जिओ कंपनी के कर्मचारियों के साथ सर्वे कर ग्राम पंचायत व गांवों की सूची बनाई गई है। राज्य शासन द्वारा इन पंचायतों में मोबाइल टॉवर खड़ा करने के बाद लोगों को फोन दूसरे चरण में बांटेंगी। इसके लिए रिलायंस जिओ के साथ करार किया गया है।

खबरें और भी हैं...