पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों को ऑनलाइन लर्निंग मेटेरियल मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग शिक्षकों को हाईटेक करने की तैयारी कर रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र ने ऑनलाइन लर्निंग मेटेरियल देने की योजना बनाई है, जिसके तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को पढ़ाना आसान होगा।

विभाग की कंप्यूटर आधारित पूर्व योजनाओं के सफल नहीं होने से प्रोजेक्ट पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य शिक्षा केंद्र सारी सामग्री जिला स्तर पर सॉफ्ट कॉपी में देगा। यह सामग्री जिला मुख्यालय पर आएगी। इसे विकासखंड स्तर पर भेजेंगे। विकासखंडों से बीआरसी के जरिए सामग्री शिक्षकों तक पहुंचेगी। शिक्षक एजुकेशन पोर्टल से भी सामग्री डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके लिए शिक्षकों को 16 जीबी मेमोरी कार्ड दिए जाएंगे। शिक्षक यह कार्ड मोबाइल फोन में फीड करेंगे। इसमें विभाग ऑफ लाइन तरीके से शिक्षण सामग्री डाउनलोड कर देगा। क्लास में जरूरत पड़ने पर ही सामग्री के जरिए पढ़ाई कराई जा सकेगी।

ऑफलाइन कर सकते हैं इस्तेमाल

एचडी कार्ड से लेसन प्लान देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। शिक्षक ऑफलाइन ही इस्तेमाल कर सकेंगे पर शिक्षकों का कहना है कार्ड से लेसन प्लान देखने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल की जरूरत होगी। साधारण फोन की स्क्रीन छोटी होने से इसमें प्लान देखना संभव नहीं होगा यानी कार्ड उन्हीं शिक्षक को देना चाहिए जिनके पास है स्मार्टफोन हो।

खबरें और भी हैं...