भूजल स्तर गिर रहा था, सरकार ने ग्रीष्मकालीन धान की फसल पर रोक लगाई थी, किसानों ने जिद कर इजाजत ली, खेती की, अब बारिश और आंधी के कारण फसल बर्बाद हुई, भूजल भी बेकार हुआ
रायगढ़ | इस साल जिले में 62 हजार हेक्टेयर खेतों में ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाई गई है। खेतों में धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है, लेकिन कटाई से पहले आंधी चलने के कारण खेतों में फसल बिछ गई है। कटाई तक अगर ऐसी ही बारिश होगी तो खेतों में धान के बीजों का अंकुरण होगा। लगातार दो सप्ताह से रूक-रूककर होने वाली बारिश और तेज अंधड़ से जन जीवन पर विपरीत असर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है इस साल गर्मी में धान की फसल लगाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी पर किसानों ने अांदोलन करके जबरदस्ती अपने क्षेत्र में धान को लगाने की अनुमति ली थी।