रायगढ़-छाल | शनिवार की रात ऐडू पुल के पास स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 4 लोगों ने एक ट्रक ड्राइवर का रास्ता रोक कर 12 हजार नकदी, एक मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छाल पुलिस ने बताया कि ग्राम परमौल थाना पुरनी जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी हरीश चन्द्र राय पिता राम नंदन 40 वर्ष ट्रक क्रमांक सीजी 4 एचएन-7584 में सीमेंट बनाने का पत्थर लोड कर बलौदा बाजार से जमशेदपुर जाने को निकला था। रात 11:30 बजे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी13 सी- 3355 में 4 लोग रास्ते पर ट्रक को रोक कर उस पर जबरन एक गाय का एक्सीडेंट कर भागने की बात कहते हुए उसे नीचे उतारा और मारपीट की। जेब में रखे 12 हजार, एक मोबाइल, ट्रक का चाबी, प्रेशर जेक, कपड़ा बैग, ट्रक में लगे टेप रिकार्डर को लूट कर ऐडू बस्ती की तरफ भाग गए।