पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 27 को होगा सीएम का रोड शो इसलिए आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए चला रहे अभियान

27 को होगा सीएम का रोड शो इसलिए आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए चला रहे अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के व्यस्त सड़कों पर यूं जमावड़ा लगाए रहते हैं अवारा मवेशी।

यातायात व निगम दोनों के कर्मचारी मिलकर पकड़ रहे मवेशी

रोड शो के लिए तैयारी ऐसी भी...

सड़क: सीएम की विकास यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत हो रही है। यातायात सुधारा जा रहा है, सफाई भी हो रही है ताकि धूल या गंदगी से परेशानी नहीं हो।

बिजली के तार: रोड शो को लेकर बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जहां-जहां बिजली के तार झूल रहे हैं, ऐसे तार या तो ऊपर किए जा रहे हैं या फिर हटाए जा रहे हैं।

आवारा मवेशियों को काउ-कैचर में चढ़ाते कर्मी।

चक्रपथ पर घूमते हुए आवारा मवेशी।

रात में ज्यादा परेशानी

कांशीराम चौक, कबीर चौक, कोतरा रोड, गौरीशंकर मंदिर, सुभाष चौक, सत्तीगुड़ी चौक समेत शहर के अन्य अंदरूनी सड़कों में मवेशियों को जमावड़ा लगा रहता है। सांडों की लड़ाई या मवेशियों के सड़क पर बैठे रहने से बाइक सवारों को ज्यादा खतरा होता है। कई बार ओवरटेक करते हुए वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। रात के वक्त सामने से आने वाले वाहनों की लाइट या अंधेरे के कारण दूर से मवेशी नहीं दिखते जिससे समस्या होती है।

नगर निगम व ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम शनिवार से आवारा मवेशियों को सड़क से हटा रही है। मवेशियों को कांजी हाउस में छोड़ रहे हैं। इस काम को हम लगातार जारी रखेंगे। मैने इसके लिए नगर निगम के आयुक्त से बातचीत की है। \\\'\\\' शिवचरण सिंह परिहार, ट्रैफिक डीएसपी, रायगढ़

खबरें और भी हैं...