रायगढ़ | घर में घुस कर सो रही महिला के गले से सोने की चेन छीनने और फावड़े से आलमारी को तोड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला नींद से जाग गई तो अज्ञात आरोपी घर में ही चप्पल छोड़ कर भाग निकला। अब पुलिस इसी चप्पल के जरिए अज्ञात चोर को पकड़ने की कोशिश में लग गई है। घटना सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर बड़े की है। जयप्रकाश पटेल की मां डिलेश्वरी बाई 18 मई की रात अपने घर में सो रही थी। तभी आधी रात 12 बजे कोई अज्ञात चोर घर में घुस आया। पहले उसने फावड़े से आलमारी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया तो उसने डिलेश्वरी बाई द्वारा गले में पहने हुए सोने की चेन को छीनने का प्रयास किया। इसमें भी वह सफल नहीं हो पाया।