पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • इतवारी बाजार में लोगों को बांटा नींबू पानी, रसना एवं आम पना

इतवारी बाजार में लोगों को बांटा नींबू पानी, रसना एवं आम पना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इतवारी बाजार में नींबू पानी, रसना और आम पना बांटते मिड टाउन क्लब के सदस्य।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने इतवारी बाजार में नींबू पानी, रसना व आम पना तथा चना देकर लोगों की प्यास बुझाई, ताकि मौसम में लू से बचा जा सके।

शिविर की शुरुआत एसपी दीपक झा, विधायक रोशन लाल एवं पार्षद सुषमा डालमियां की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष द्वितीय अरुण बेरीवाल का सम्मान किया गया। एसपी ने कहा की प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है और लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन अपने सामाजिक दायित्व में सदा आगे रहता है, किसी शहर की सेवा भावी संस्था जान होती है। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा की भीषण गर्मी में यदि सार्वजनिक स्थानों में राहगीरों के लिए मधुर जल की व्यवस्था हो जाए तो उससे बेहतर और कोई कार्य हो नहीं सकता । निर्वाचित प्रेसीडेंट संजय अग्रवाल कार्ड और संयोजक राजेश ने अतिथियों को भविष्य में अन्य स्थानों पर भी इस कार्यक्रम के विस्तार की सूचना देते हुए आभार जताया।

इस मौके पर विशेष रूप से पास्ट प्रेसिडेंट फोरम के चेयरमैन विनोद अजंता, जीएमटी लायन सुनील रामदास, अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल, सचिव लायन दयानंद अवस्थी, पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद नेहा, निर्वाचित कोषाध्यक्ष लायन राजू गोडम उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...