पंद्रह दिनों से बच्चों का योग प्रशिक्षण 20 मई को यज्ञ में आहुति के साथ समाप्त हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्र की सुख सम्पति हेतु यज्ञ में आहुति डाली गई। समापन के दौरान यज्ञ की इस पुरातन विधि को लोगों ने सराहना भी की। संजय अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया अग्रवाल द्वारा कोतरा रोड में पिछले महीने 5 अप्रेल से 5 मई तक योग शिविर का आयोजन किया गया था।
5 से 20 मई तक बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। खेल खेल में योग सिखाने के दौरान बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने का प्रयास किया गया। इसके लिए पेंटिंग,डांसिंग गायन कल्चर एक्टिविटी बच्चों में डेवलप की गई। समापन कार्यक्रम में यज्ञ के बाद छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। विधि सुजाता रिधिमा पूजा मानसी अनवेशा द्वारा देशभक्ति गीत,प्रखर नेहा, पुण्य प्रसून, अर्पिता द्वारा आज भारत को जरूरत वीर जवानों की गीत प्रस्तुति योग प्रशिक्षक अनु पुष्पामहार,पुष्पा शर्मा, विद्या, सपना, अर्पणा, रोशन, कांता, जीतू यशोदा, सुशीला द्वारा योगा डेमोंस्ट्रेशन व कठिन आसनों की गीत की माध्यम से प्रस्तुति की गईl
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी की मातुश्री कौशल चौधरी, प्रोफेसर अरविंद पटेल एवं गायत्री परिवार से कृष्णा साहू समस्त मंचस्थ अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । अतिथियो ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
धार्मिक आयोजन
कोतरा रोड में यज्ञ में आहुति देने के साथ हुआ योग शिविर का समापन
कोतरा रोड में लगे शिविर के समापन पर यज्ञ में आहुति देते बच्चे व अन्य लोग।