नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक की तैयारी शुरू हो गई। बैठक में इस बार पीएम आवास, रामलीला मैदान समेत शहर विकास के दर्जन भर को मुद्दों को लेकर पार्षदों ने सवाल किए हैं। निगम इन सवालों का जवाब तैयार कर रही है। पिछली बार की तरह इस बार भी सटीक जवाब नहीं मिले तो सदन में जमकर हंगामा होगा।
सामान्य सभा से पहले पार्षदों को सोमवार तक दो-दो प्रश्न लगाने थे। निगम के 48 वार्डों में सिर्फ 14 पार्षदों ने 28 प्रश्न किए गए हैं। इनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों में अधिकांश पीएम आवास, शहर विकास के लिए नाली, सड़क, सौदर्यीकरण के दर्जनों कार्य शामिल है। इसके अलावा निगम को 14 वें वित्त में मिले करोड़ों की राशि में हुए कार्य का पूरा लेखा जोखा पूछा है। निगम पार्षदों के सवालों का जवाब तैयार कर रहा है। इसके बाद सभा सदन में रखे जाने वाले सवालों की सूची तैयार की जाएगी। पार्षदों को उनके सवालों का जवाब नहीं मिला तो इसपर विभिन्न पार्टियों के पार्षद अपने-अपने ढंग से सरकार, निगम सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे। तीसरी बार होने वाली यह बैठक निगम में 26 मई को रखी गई है। इस बैठक से पहले निगम के वार्ड पार्षदों ने भी अपनी तैयारी कर रखी है। पार्षदों ने जनहित के सवालों से जुड़े तथ्य एकत्रित कर लिया है।
जानिए किस पार्षद
ने क्या सवाल पूछा
1.वार्ड क्रमांक- 45 सरस्वती भगत, उर्दना
-उर्दना बटालियन में सीसी रोड निर्माण को लेकर निगम की तैयारी, क्षेत्र में आबादी पट्टा बनाने निगम कब सर्वे कराएगी।
2.वार्ड क्रमांक- 04 अमृत काटजू, जगतपुर
-14 वें वित्त में शासन से मिली राशि और इससे किए गए कार्य। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए मिले फंड में केंद्र व राज्य का योगदान।
3. वार्ड क्रमांक- 15 तारा ठेठवार, दरोगा पारा
-बूढ़ीमाई तलाब के सौदर्यीकरण के लिए निगम की क्या योजना है। क्षेत्र में ड्रेनेज के लिए निगम क्या करेगी।
4. वार्ड क्रमांक- 14 शाखा यादव, रामलीला मैदान
- रामलीला मैदान को संवारने के लिए निगम ने कब-कब शासन से पत्राचार किया और इस पर मिले जवाब। कितने कॉलोनाइजरों ने नियम विपरीत निर्माण कराया है, और निगम इनके विरुद्ध क्या कार्रवाई कर रही है।
5.वार्ड क्रमांक- 09 कमल पटेल मधुबन पारा, मोदीपारा
-25 सड़कों में शेष सड़कों के निर्माण के लिए निगम की योजना। पीएम आवास के लिए आए आवेदन और लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की संख्या।