कान का पर्दा फट गया इसलिए ईएनटी वार्ड में भर्ती
टांगी के हमले से अंकिता का कान का पर्दा भी फट गया है। गंभीर स्थिति में मेकाहारा में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने जब जांच की यह बात सामने आई। होश आने के बाद भी वह सुन नहीं पा रही थी। ऐसे में उसे न्यू कैजुअल्टी वार्ड से ईएनटी वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
रातभर नहीं आती नींद
किशोरी के पिता गौरीशंकर गिरी ने कहा, उसका पुत्र राहुल गिरी घर के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता है। अपने बेटे के भय से वो रातभर नहीं सो पाते। रोज वह अपने बिस्तर में टांगी लेकर सोता था। उसकी प|ी भी उससे डरती और अलग कमरे में सोती थी।