गेट के सामने ताला लगाकर विरोध जताती महिलाएं।
विरोध
शिकायत के बाद तहसीलदार ने किया निरीक्षण
मामले की जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा तहसीलदार ने नगर पंचायत कार्यालय जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत कराया। इसके बाद नगर पंचायत अमला के साथ नगर भ्रमण के लिए निकल गए। निरीक्षण में महिलाओं की शिकायत सही पाई गई। ऐसे में उन्होंने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई और समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिए।